लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 27 नवंबर कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और केंद्रशासित प्रदेश के अनंतनाग जिले का पर्यटन स्थल पहलगाम शुक्रवार को सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर दिन का तापमान इस मौसम के लिहाज से लगभग सामान्य था लेकिन कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि घाटी में मौसम शुष्क है और आकाश ज्यादातर साफ है।

अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में सिर्फ श्रीनगर ही एक मात्र ऐसा स्थान था, जहां रात का तापमान जमाव बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर में एक दिसंबर तक ज्यादातर मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच