लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के साथ बैठक के निमंत्रण पर चर्चा के लिये मंगलवार को पीएजीडी की बैठक

By भाषा | Updated: June 20, 2021 22:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 जून जम्मू कश्मीर में मुख्य धारा के सियासी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिये भेजे गए निमंत्रण पर चर्चा के लिये गुपकार जन घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) की बैठक मंगलवार को यहां होगी। गठबंधन के एक नेता ने यह जानकारी दी।

केंद्र द्वारा अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को रद्द करने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में विभाजित करने के बाद गठित पीएजीडी नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी समेत जम्मू कश्मीर के छह राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है।

पीएजीडी के एक नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “गठबंधन की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे तय है।” उन्होंने कहा कि बैठक नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के गुपकर स्थित आवास पर होगी। अब्दुल्ला गठबंधन के अध्यक्ष भी हैं। नेता ने कहा कि गठबंधन के सदस्य जम्मू कश्मीर के मुख्य धारा के सियासी दलों को वार्ता के लिये केंद्र द्वारा भेजे गए निमंत्रण पर चर्चा करेंगे। पीएजीडी के प्रवक्ता और माकपा के वरिष्ठ नेता एम वाई तारिगामी ने पुष्टि की कि निमंत्रण पर चर्चा के लिये गठबंधन की एक बैठक मंगलवार को तय है।

उन्होंने कहा, “चर्चा की प्रक्रिया चालू है और हम मंगलवार को बैठक कर रहे हैं (निमंत्रण पर फैसले के लिये)। हम उसके बाद अपने निर्णय से अवगत कराएंगे।”

चार पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत जम्मू कश्मीर के 14 राजनेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नयी दिल्ली में 24 जून को उच्च स्तरीय बैठक के लिये आमंत्रित किया गया है जिसमें केंद्र शासित क्षेत्र में विधानसभा चुनाव कराने की कार्ययोजना निर्धारित किये जाने की उम्मीद है।

जम्मू कश्मीर के सियासी दलों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक केंद्र शासित क्षेत्र में विधानसभा चुनाव कराने समेत सियासी गतिविधियों को मजबूती देने की केंद्र की पहल का हिस्सा है। यह पूछे जाने पर कि क्या सदस्य दलों ने प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल होने का फैसला गठबंधन की बैठक पर छोड़ दिया है, पीएजीडी के नेता ने कहा कि घटक “बड़े गठबंधन” का हिस्सा हैं और एक साथ मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, “देखिए, निमंत्रण व्यक्तिगत नेताओं को भेजा गया है गठबंधन को नहीं और न ही दलों को कि वे अपने प्रतिनिधि भेजें…लेकिन, एक बड़े गठबंधन के घटक के तौर पर क्योंकि हम एक साथ हैं इसलिये हम इस मुद्दे पर भी एक साथ चर्चा करेंगे।”

उन्होंने कहा कि संयुक्त रुख “हमारे समाज और हमारी सियासत की सेहत के लिये अच्छा” होगा। उन्होंने कहा, “इस तरह हमारे दृष्टिकोण में समानता होगी। इसकी जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!