लाइव न्यूज़ :

पीएजीडी ने समझौते का उल्लंघन कर डीडीसी चुनाव में उम्मीदवार उतारे: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 12, 2020 18:19 IST

Open in App

जम्मू, 12 दिसंबर कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने पीएजीडी पर राजौरी जिले में जिला विकास परिषद की सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवारों को उतारकर सीटों की साझेदारी के समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधानपरिषद के पूर्व सदस्य रवींद्र शर्मा ने कहा, ‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेशनल कांफ्रेंस ने (डीडीसी के चुनाव में) नौशेरा विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार उतारे जबकि ये सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गयी थीं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से बनी सहमति पर कटिबद्ध है और उसने नौशेरा में गठबंधन के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि पीएजीडी के साथ सीटों के बंटवारे पर वार्ता के प्रारंभ में ही यह तय हो गया था पीडीपी और नेशनल कांग्रेस नौशेरा सीट पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी जबकि शेरी-लाम्बेरी सीट कांग्रेस को दी जाएगी एवं सुंदरबनी सीट पर स्थानीय नेतृत्व मिलकर उम्मीदवार तय करेंगे।

गुपकर घोषणा जनगठबंधन (पीएजीडी) नेशनल कांफ्रेंस और पीपीडी समेत मुख्य धारा के सात दलों का गठबंधन है । ये दल अपने पार्टी के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल