लाइव न्यूज़ :

पीएजीडी ने हैदरपोरा मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच की मांग की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 17:40 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 नवंबर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने हैदरपोरा मुठभेड़ मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की बृहस्पतिवार को मांग की और कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने इस मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए हैं, जो न्यायसंगत नहीं हो सकता।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखेंगे और हैदरपोरा मामले में विश्वसनीय जांच कराए जाने का अनुरोध करेंगे। हमारी राय में, केवल न्यायिक जांच ही विश्वसनीय एवं न्यायसंगत हो सकती है।’’

मृतकों के बारे में परस्पर विरोधी दावों के बाद हैदरपोरा में सोमवार को हुई मुठभेड़ को लेकर विवाद पैदा हो गया है, क्योंकि मृतकों के परिजनों ने पुलिस के इस आरोप का विरोध किया है कि उनका ‘‘आतंकवादियों से संबंध’’था। इसके बाद विभिन्न दलों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

तारिगामी ने बताया कि हैदरपोरा में ‘‘तीन निर्दोष आम नागरिकों के मारे जाने’’ के कारण पैदा हुई ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति’’ पर चर्चा के लिए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को छोड़कर पीएजीडी के नेताओं ने नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की।

उन्होंने दावा किया कि महबूबा को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है।

पीएजीडी के प्रवक्ता तारिगामी ने कहा कि मामले में जम्मू-कश्मीर सरकार ने मजिस्ट्रेट से जांच कराने का आदेश दिया है, यह जांच न्यायसंगत नहीं हो सकती, क्योंकि ‘‘आरोपी प्रशासन का अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच करना’’ न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, ‘‘पीएजीडी देशवासियों और देश के नेतृत्व से भी अपील करता है कि वे जम्मू-कश्मीर में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए भी खड़े हों। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, कश्मीर का दर्द साझा करने की आवश्यकता है।’’

तारिगामी ने कहा, ‘‘हम उनसे अपील करते हैं कि सब्र का बांध टूटने से पहले इस रक्तपात को रोकें। चुप्पी को गलत न समझें...। हम कश्मीर को कब्रिस्तान बनाने की अनुमति नहीं देंगे। सरकार को इस आवाज को सुनना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि तीन आम नागरिकों मोहम्मद अल्ताफ भट, मुदस्सिर गुल और आमिर मागरे के शवों को उनके परिवारों को सौंपा जाना चाहिए, ताकि उन्हें सम्मान के साथ दफनाया जा सके।

तारिमागी ने कहा कि पीएजीडी के नेता शोकसंतप्त परिवारों से मिलता चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा प्रतिष्ठान ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उच्चतम न्यायालय के पास जाने के लिए कानूनी सलाह लेंगे।... हम हर दरवाजा खटखटाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र