लाइव न्यूज़ :

पीएईजी ने मनरेगा के तहत धन की कमी का मुद्दा उठाया, सरकार ने उचित क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता जताई

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम मनरेगा के तहत धन की कमी पर चिंता जताते हुए कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कहा कि आवंटित बजट का करीब 90 प्रतिशत का इस्तेमाल हो चुका है और अभी वित्त वर्ष के पांच महीने बचे हैं।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि सरकार कार्यक्रम के उचित क्रियान्वयन के लिए वेतन और सामग्री भुगतान के लिहाज से धन जारी करने के लिए प्रतिबद्ध है और जब भी अतिरिक्त निधि की जरूरत होती है, वित्त मंत्री से इसके लिए अनुरोध किया जाता है।

इस योजना को विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के समय लाखों ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा बताते हुए ‘पीपल्स एक्शन फॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी’ (पीएईजी) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 2021-22 में इसके लिए कुल बजट पिछले साल की तुलना में 34 प्रतिशत कम है।

पीएईजी कार्यकर्ताओं का एक समूह है जो पहले ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (एमजीनरेगा) के तहत आने वाले वैधानिक निकाय केंद्रीय रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य रहे हैं।

इस साल पेश केंद्रीय बजट में सरकार ने 2021-22 के लिए योजना में 73,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया। यह 2020-21 के 1.11 लाख करोड़ रुपये के संशोधित आकलन से 34 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल