लाइव न्यूज़ :

भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मविभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद को 'राघव कुटीर' के आंगन में भूसमाधि दे दी गयी

By भाषा | Updated: June 26, 2019 20:37 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, योग गुरु बाबा रामदेव समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने ब्रहमलीन संत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Open in App
ठळक मुद्देब्रहमलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद की पार्थिव देह को शोभा यात्रा में बैंड बाजों के साथ राघव कुटीर लाया गया।स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज को भारत माता मंदिर ट्रस्ट के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज, ललिता गिरि महाराज और अन्य साधु संतों ने भूसमाधि दी।

भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मविभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद को आज शाम यहां 'राघव कुटीर' के आंगन में भूसमाधि दे दी गयी। इस स्थान पर महादेव के एक विशाल मंदिर का निर्माण किया जायेगा।

इससे पूर्व, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, योग गुरु बाबा रामदेव समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने ब्रहमलीन संत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि स्वामीजी भारतीय संस्कृति की समन्वयकारी भावना के साथ लोककल्याण के लिये कार्य करने वाले संत थे। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि समन्वयवादी सोच के कारण स्वामी जी सभी धर्मों के बीच लोकप्रिय संत थे। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें समाजवादी सोच की जीती जागती प्रतिमूर्ति बताया।

ब्रहमलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद की पार्थिव देह को शोभा यात्रा में बैंड बाजों के साथ राघव कुटीर लाया गया। शोभा यात्रा मार्ग पर दोनों तरफ से लगातार पुष्पवर्षा होती रही। स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज को भारत माता मंदिर ट्रस्ट के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज, ललिता गिरि महाराज और अन्य साधु संतों ने भूसमाधि दी।

ब्रहमलीन स्वामी सत्यमित्रानंद को श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, साध्वी निरंजन ज्योति, भाजपा के केंद्रीय संगठन मंत्री रामलाल, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल आदि भी शामिल थे। स्वामी सत्यमित्रानंद का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 

टॅग्स :उत्तराखण्डराजनाथ सिंहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया