लाइव न्यूज़ :

अदनान सामी को पद्मश्रीः एनसीपी ने कहा, पाकिस्तानी गायक ‘जय मोदी’ का नारा लगाकर नागरिकता लेता है

By भाषा | Updated: January 27, 2020 18:11 IST

महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री और राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने चुटीले अंदाज में कहा कि अब कोई भी पाकिस्तानी गायक ‘जय मोदी’ का नारा लगाकर भारत की नागरिकता ले सकता है। लंदन में पाकिस्तान वायु सेना के एक पूर्व अधिकारी के यहां जन्मे सामी ने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था और वह जनवरी 2016 में भारत के नागरिक बन गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को पद्मश्री पुरस्कार के लिए घोषित 118 लोगों की सूची में उनका भी नाम है।गृह मंत्रालय की सूची में उनका गृह राज्य महाराष्ट्र बताया गया है।

भारतीय नागरिकता प्राप्त कर चुके पाकिस्तान में जन्मे गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर उठे विवाद के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सरकार के इस फैसले को 130 करोड़ भारतीयों का अपमान व सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर पर सवालों का सामना कर रही राजग सरकार की नुकसान की भरपाई का कृत्य करार दिया।

महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक विकास मंत्री और राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने चुटीले अंदाज में कहा कि अब कोई भी पाकिस्तानी गायक ‘जय मोदी’ का नारा लगाकर भारत की नागरिकता ले सकता है। लंदन में पाकिस्तान वायु सेना के एक पूर्व अधिकारी के यहां जन्मे सामी ने 2015 में भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था और वह जनवरी 2016 में भारत के नागरिक बन गये थे।

शनिवार को पद्मश्री पुरस्कार के लिए घोषित 118 लोगों की सूची में उनका भी नाम है। गृह मंत्रालय की सूची में उनका गृह राज्य महाराष्ट्र बताया गया है। मलिक ने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान से आकर कोई ‘जय मोदी’ का नारा लगाता है तो वह भारत की नागरिकता और पद्मश्री पुरस्कार भी प्राप्त कर सकता है।

पुरस्कार के लिए सामी का चयन नुकसान की भरपाई की कवायद है।’’ बाद में राकांपा नेता ने ट्वीट किया कि भारत के अनेक मुस्लिम इस पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अदनान सामी को प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करना 130 करोड़ भारतीयों का अपमान है।

राजग सरकार सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर के मुद्दे पर भारतीयों और दुनियाभर के लोगों के सवालों पर क्षतिपूर्ति की कोशिश कर रही है।’’ मलिक ने कहा कि सामी का चयन सरकार द्वारा सामान्य तौर पर समाज के लिए पैदा की गयी समस्याओं को ढकने का प्रयास है। कांग्रेस और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पहले ही सामी को पद्मश्री दिये जाने के फैसले पर विरोध दर्ज करा चुके हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशरद पवारकांग्रेसपाकिस्तानब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी