लाइव न्यूज़ :

पद्मश्री से सम्मानित रंगनिर्देशक बंसी कौल का निधन, रंगकर्मियों में शोक

By अनुराग आनंद | Updated: February 6, 2021 10:44 IST

मशहूर रंग निर्देशक बंसी कौल काफी दिनों से बीमार थे। दिल्‍ली के फोर्टिस अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीच में वह स्वस्थ हो रहे थे, लेकिन आज शनिवार सुबह उनका निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबंसी कौल और उनका थिएटर ग्रुप रंग विदूषक इन दो नामों के बिना हिंदी रंगमंच की बात पूरी नहीं होती है। बंसीजी की पहचान अनूठे रंगकर्मी के रूप में तो है ही, आकल्‍पन की दुनिया में भी उनका नाम बहुत आदर के साथ लिया जाता है।

नई दिल्ली: देश के बेहद मशहूर रंगकर्मी बंसी कौल का शनिवार सुबह निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही देश भर के रंगकर्मियों के बीच शोक छा गया है। 

बंसी कौल के निधन की खबर शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर लोग शेयर करने लगे। फेसबुक पर  पुंज प्रकाश नाम के यूजर ने कहा कि हमने बंसी कौल को खो दिया है। 

प्रकाश पुंज ने अंजना पुरी नाम की एक संबंधी के फेसबुक पोस्ट को शेयर किया है। अपने पोस्ट में अंजना ने लिखा है कि आप सबों को बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि आज शनिवार सुबह करीब 8 बजकर 46 मिनट पर बंसी का निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में हमसबों के लिए आप शुभचिंतकों द्वारा प्रार्थना करने व संबल देने के लिए धन्यवाद।

बता दें कि रंगमंच से संबंध रखने वाले लोग इस बात को काफी अच्छे से जानते हैं कि बंसी कौल और उनका थिएटर ग्रुप रंग विदूषक इन दो नामों के बिना हिंदी रंगमंच की बात पूरी नहीं होती है। 

 सिर्फ देशभर में ही नहीं पूरी दुनिया में बंसीजी की पहचान अनूठे रंगकर्मी के रूप में तो है ही, आकल्‍पन की दुनिया में भी उनका नाम बहुत आदर के साथ लिया जाता है। डिजाइन के वो मास्‍टर हैं, फिर चाहे वो थिएटर हो या इससे जुड़ा कोई वृहद आयोजन।

पद्म अवॉर्ड्स, संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार, कालिदास सम्‍मान (मप्र), शिखर सम्‍मान (मप्र) और सफदर हाशमी सम्‍मान (उप्र) प्राप्‍त बंसी कौल को एक पैरा में समझना हो तो ओमपुरी का यह वक्तव्‍य काफी है कि  ‘बंसी कौल इतनी जगह घूमे हैं कि किसी एक शहर के नहीं रह गए। वे विश्व नागरिक बन गए हैं।

अगर बंसी कौल चाहते तो फिल्मों में जाकर अरबपति बन जाते, पर उन्होंने सरोकार का रास्ता चुना। हमने समझौता कर लिया, पर बंसी ने नहीं।

टॅग्स :भारतपद्म अवॉर्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील