लाइव न्यूज़ :

पद्म श्री से सम्मानित डोगरी लेखिका पद्मा सचदेव का निधन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:52 IST

Open in App

जम्मू, चार अगस्त डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवियित्री और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पद्मा सचदेव का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के एक अधिकारी ने यहां जानकारी दी।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सचदेव (81) का जन्म जम्मू के पुरमंडल इलाके में संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर जय देव बादु के घर में 1940 में हुआ था। उन्हें बीमार होने के बाद मंगलवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने डोगरी और हिंदी में कई किताबें लिखीं और उनके कविता संग्रहों में ‘मेरी कविता, मेरे गीत’ ने 1971 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार दिलाया। उन्हें 2001 में देश का चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया और मध्य प्रदेश सरकार ने 2007-08 में कविता के लिए कबीर सम्मान दिया।

सचदेव ने 1973 में आयी हिंदी फिल्म ‘‘प्रेम पर्बत’’ के लिए ‘मेरा छोटा सा घर बार’ गीत भी लिखा। उन्होंने 1978 में आयी हिंदी फिल्म ‘‘आंखों देखी’’ के लिए भी दो गीत लिखे। जिसमें मोहम्मद रफी और सुलक्षणा पंडित द्वारा गाया मशहूर गीत ‘‘सोना रे, तुझे कैसे मिलूं’’ भी शामिल है।

उन्होंने ऑल इंडिया रेडिया, जम्मू और मुंबई में काम किया और गायक सुरिंदर सिंह से शादी करने के बाद नयी दिल्ली तथा मुंबई को अपना घर बना लिया।

जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के अतिरिक्त सचिव अरविंदर सिंह अमन की अध्यक्षता में सचदेव के लिए यहां एक शोक सभा रखी गई। उन्होंने कहा, ‘‘डोगरी भाषा में सचदेव का योगदान अनुकरणीय है। वह डोगरी संस्कृति की जीवंत उदाहरण थीं।’’ उन्होंने कहा कि सचदेव को अपनी मातृ भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए याद किया जाएगा क्योंकि मशहूर बॉलीवुड गायकों द्वारा गाए उनके गीतों ने डोगरी को न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय किया।

अमन ने कहा कि सचदेव का निधन जम्मू के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उन्हें डोगरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के संघर्ष में अहम भूमिका के लिए भी याद रखा जाएगा।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने भी सचदेव के निधन पर दुख जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान