लाइव न्यूज़ :

पद्म श्री से सम्मानित डोगरी लेखिका पद्मा सचदेव का निधन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 17:59 IST

Open in App

(दूसरे पैराग्राफ में संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

जम्मू, चार अगस्त डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवियित्री और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पद्मा सचदेव का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के एक अधिकारी ने यहां जानकारी दी।

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जम्मू के परमंडल इलाके में संस्कृत विद्वान के घर 1940 में पैदा हुईं सचदेव को मंगलवार की शाम तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने डोगरी और हिंदी में कई किताबें लिखीं और उनके कविता संग्रहों में ‘मेरी कविता, मेरे गीत’ ने 1971 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार दिलाया। उन्हें 2001 में देश का चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया और मध्य प्रदेश सरकार ने 2007-08 में कविता के लिए कबीर सम्मान दिया।

सचदेव (81) ने 1973 में आयी हिंदी फिल्म ‘‘प्रेम पर्बत’’ के लिए ‘मेरा छोटा सा घर बार’ गीत भी लिखा। उन्होंने 1978 में आयी हिंदी फिल्म ‘‘आंखों देखी’’ के लिए भी दो गीत लिखे। जिसमें मोहम्मद रफी और सुलक्षणा पंडित द्वारा गाया मशहूर गीत ‘‘सोना रे, तुझे कैसे मिलूं’’ भी शामिल है।

उन्होंने ऑल इंडिया रेडिया, जम्मू और मुंबई में काम किया और गायक सुरिंदर सिंह से शादी करने के बाद नयी दिल्ली तथा मुंबई को अपना घर बना लिया।

जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के अतिरिक्त सचिव अरविंदर सिंह अमन की अध्यक्षता में सचदेव के लिए यहां एक शोक सभा रखी गई। उन्होंने कहा, ‘‘डोगरी भाषा में सचदेव का योगदान अनुकरणीय है। वह डोगरी संस्कृति की जीवंत उदाहरण थीं।’’ उन्होंने कहा कि सचदेव को अपनी मातृ भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए याद किया जाएगा क्योंकि मशहूर बॉलीवुड गायकों द्वारा गाए उनके गीतों ने डोगरी को न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में लोकप्रिय किया।

अमन ने कहा कि सचदेव का निधन जम्मू के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उन्हें डोगरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के संघर्ष में अहम भूमिका के लिए भी याद रखा जाएगा।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने भी सचदेव के निधन पर दुख जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल