पद्म श्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक बीवी निम्बकर का निधन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:17 IST2021-08-25T20:17:06+5:302021-08-25T20:17:06+5:30

Padma Shri awardee agricultural scientist BV Nimbkar passes away | पद्म श्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक बीवी निम्बकर का निधन

पद्म श्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक बीवी निम्बकर का निधन

जाने माने कृषि वैज्ञानिक एवं पद्म श्री से सम्मानित बी.वी. निम्बकर का महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बुधवार को निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह 90 वर्ष के थे। 1931 में जन्में जाने माने वैज्ञानिक, निम्बकर कृषि अनुसंधान संस्थान के संस्थापक हैं और उन्होंने पशुपालन और कृषि के अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में काम किया है। कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2006 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Padma Shri awardee agricultural scientist BV Nimbkar passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे