मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

By भाषा | Updated: November 8, 2021 23:36 IST2021-11-08T23:36:03+5:302021-11-08T23:36:03+5:30

Padma Shri award to Madan Singh Chouhan, Chief Minister congratulated | मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

रायपुर, आठ नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूफी गायक मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर सोमवार को बधाई दी।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के सूफी गायक एवं संगीतकार मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में चौहान को पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया। चौहान को वर्ष 2020 के लिए कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने चौहान को बधाई देते हुए कहा है कि चौहान ने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Padma Shri award to Madan Singh Chouhan, Chief Minister congratulated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे