लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से होगी धान की खरीद

By भाषा | Updated: November 18, 2020 15:04 IST

Open in App

रायपुर, 18 नवम्बर छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से किसानों से धान की खरीद की जाएगी और राज्य के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने इसके लिए अधिकारियों से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने मंगलवार को राज्य के सभी संभाग आयुक्तों, जिलाधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-2021 में धान की खरीद की तैयाररियों की वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की।

इस दौरान मंडल ने कहा कि राज्य में धान की खरीद एक दिसंबर से होगी। इस वर्ष 90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित है, जिसकी लागत करीब 22,500 करोड़ रुपये होगी। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को धान खरीद केन्द्रों में समुचित तैयारी करने को कहा गया है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष नए बारदानों की आपूर्ति की कमी हो रही है। इसे देखते हुए जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) तथा चावल मिलों के जरिए दो लाख पुराने बारदानों को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 70 हजार अन्य बारदानों की भी व्यवस्था की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष राज्य में दो हजार 205 धान खरीद केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें 157 नए केन्द्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल