लाइव न्यूज़ :

बंगाल में खारे पानी में उगने वाली धान की फसल से हो रहा चार लाख किसानों को फायदा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 18:58 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर प्राकृतिक आपदा के दौरान खारे पानी से धान की फसलों को बार-बार नष्ट होने से बचाने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के चार लाख से अधिक किसानों को धान की एक नई प्रजाति दी है जो खारे पानी से खराब नहीं होती।

एक अधिकारी ने बताया कि धान की यह नई प्रजाति ‘नोना स्वर्णा’ उक्त तीन जिलों में 50 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि पर उगाई जा रही है और इससे किसानों को अस्थायी रूप से फसलों को हुए नुकसान को कम करने में सहायता मिली है जो अम्फान और यास चक्रवात से बर्बाद हो गई थीं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कृषि सलाहकार प्रदीप मजूमदार ने बताया कि राज्य सरकार ने जनवितरण प्रणाली के तहत मुफ्त में बांटने के लिए 1,950 प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नोना स्वर्णा की फसलें खरीदीं। मजूमदार ने कहा कि खरीफ के इस मौसम में इस प्रजाति का 2.7 लाख टन उत्पादन होने की संभावना है।

राज्य सरकार ने ‘कृषक बंधु’ योजना के तहत उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर के किसानों को 1,290 मीट्रिक टन ‘नोना स्वर्णा’ प्रजाति के धान का वितरण किया था। धान की इस नई प्रजाति के बारे में मजूमदार ने कहा, “विशेष प्रजाति के इस बीज को तटीय क्षेत्रों की कृषि भूमि में बोया गया जो अम्फान और यास चक्रवात के दौरान बाढ़ के खारे पानी में डूबी हुई थी। आपदा गुजर जाने के बाद हमने खारेपन को कम करने के लिए पानी निकाला और फिर बीज बोये गए।”

उन्होंने कहा कि सभी खेतों से पानी नहीं निकाला जा सका इसलिए नोना स्वर्णा के बीज बोने के लिए ऊंचाई वाले स्थानों को चुना गया।

मुख्यमंत्री ने राज्य के कृषि विभाग को निर्देश दिया था कि चक्रवात के दौरान खारे पानी से नष्ट हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए वैकल्पिक उपाय किये जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!