लाइव न्यूज़ :

युवती से बलात्कार के मामले में पीएसी का जवान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:52 IST

Open in App

नोएडा, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में एक युवती से बलात्कार के मामले में राज्य की पीएसी में तैनात एक जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में रहने वाले स्वराज मलिक प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) में तैनात है। उन्होंने बताया कि स्वराज ने उसके साथ दोस्ती की और 12 मई, 2017 को युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि वह चार वर्षों तक उसके साथ बलात्कार करता रहा।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जेवर थाने में 25 मई, 2021 को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी सिपाही को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां