लाइव न्यूज़ :

पी 305 बजरा: 60 लोगों की मौत, 15 अब भी लापता, नौसेना का तलाश व बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:41 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई अरब सागर में चार दिन पहले पी305 बजरे के डूबने की घटना में 11 और लोगों के शव बरामद होने के बाद मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 60 हो गई और 15 लोग अब भी लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल का तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

टगबोट ‘वरप्रदा’ के हादसे की चपेट में आने के बाद लापता हुए 11 लोगों के लिए भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि चक्रवात ताउते के कहर में लापता हुए इन लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद क्षीण पड़ती जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बजरा पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण सागर में फंस गया था और फिर सोमवार को यह डूब गया था। बजरे पी305 पर मौजूद 261 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया गया है। 'टगबोट' वरप्रदा पर मौजूद रहे 13 लोगों में से दो लोगों से बचा लिया गया है और लापता 11 लोगों की तलाश जारी है।

वहीं गाल कंस्ट्रक्टर एंड सपोर्ट स्टेशन 3 (एसएस-3) और ड्रिल पोत सागर भूषण पर मौजूद सभी 440 लोगों को बचा लिया गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस इसकी जांच करेगी कि चक्रवात ताउते के बारे में चेतावनी जारी करने के बावजूद बजरा उस क्षेत्र में क्यों रुका रहा?

पुलिस ने बजरे पर मौजूद लोगों में से जिनके शव बरामद हुए हैं, उनके सिलसिले में दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब