लाइव न्यूज़ :

पी 305 बजरा: 51 लोगों की मौत, 24 अब भी लापता, नौसेना का तलाश व बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 13:10 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई अरब सागर में चार दिन पहले पी305 बजरे के डूबने की घटना में दो और लोगों के शव बरामद होने के बाद मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 51 हो गई लेकिन अब भी 24 लोग लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए नौसेना और तटरक्षक बल का तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

टगबोट ‘वरप्रदा’ के हादसे का शिकार होने के बाद लापता हुए 11 लोगों के लिए भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात ताउते के कहर में लापता हुए इन लोगों के जीवित मिलने की उम्मीद क्षीण पड़ती जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बजरा पी305 चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से कुछ दूरी पर सागर में फंस गया था और फिर सोमवार को डूब गया था। बजरे पी305 पर मौजूद 261 लोगों में से अब तक 186 को बचा लिया है। 'टगबोट' वरप्रदा पर मौजूद रहे 13 लोगों में से दो लोगों से बचा लिया गया है। वहीं लापता 11 लोगों की तलाश जारी है।

वहीं गाल कंस्ट्रक्टर एंड सपोर्ट स्टेशन 3 (एसएस-3) और ड्रिल पोत सागर भूषण पर मौजूद सभी 440 लोगों को बचा लिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस इसकी जांच करेगी कि चक्रवात ताउते के बारे में चेतावनी जारी करने के बावजूद बजरा उस क्षेत्र में क्यों रूका रहा? पुलिस ने बजरे पर मौजूद लोगों में से जिनके शव बरामद हुए हैं, उनके सिलसिले में दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos