लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल विधानसभा में राज्यपाल अभिभाषण के दौरान हंगामे पर तृणमूल ने भाजपा पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:15 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जुलाई पश्चिम बंगाल की नव गठित विधानसभा में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा।

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उप नेता सुखेंदु शेखर रॉय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शुक्रवार को विपक्षी दल ने सदन में जो किया वह ‘‘लोकतंत्र पर धब्बा’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के अभिभाषण को सुनने का मतलब यह नहीं है कि आप इसमें हर चीज का बिना सोचे विचारे समर्थन करते हैं। यह एक शिष्टाचार है। अभिभाषण के बारे में जो भी आपत्ति है उसे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में उठाया जा सकता है।’’

पश्चिम बंगाल में नव गठित विधानसभा का उद्घाटन सत्र शुक्रवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ था। दरअसल, राज्यपाल जगदीप धनखड़ को अपना अभिभाषण विपक्षी भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण संक्षिप्त करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण में विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा का कोई जिक्र नहीं होने पर आपत्ति जताते हुए सदन में हंगामा किया था।

रॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल को विभाजित करने की साजिश रच रही है। उन्होंने लोगों से ऐसे किसी भी प्रयास को विफल करने का अनुरोध किया। उन्होंने राज्य में सात विधानसभा सीटों पर जल्द से जल्द उपचुनाव करवाने की मांग भी दोहराई।

उन्होंने कहा, ‘‘अप्रैल में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बावजूद निर्वाचन आयोग ने चुनाव करवाए और अब जब संक्रमण दर इतनी कम हो गई है तो उप चुनाव क्यों नहीं करवाए जा रहे।’’

रॉय ने कहा कि टीएमसी जल्द ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता को बर्खास्त करने का अनुरोध करेगी जिन्होंने राज्य में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी से कथित तौर पर मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos