लाइव न्यूज़ :

पी साथीदेवी केरल महिला आयोग की नयी प्रमुख होंगी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:46 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 सितंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पी साथीदेवी केरल महिला आयोग की नयी प्रमुख होंगी। वह एम सी जोसेफाइन की जगह लेंगी।

यह पद तीन महीने से खाली था। जोसेफाइन ने अपने कथित असंवेदनशील बयान से केरल में विवाद खड़ा हो जाने के बाद 25 जून को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

आयोग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार साथी देवी एक अक्टूबर को इस महिला अधिकार पैनल की सातवीं अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी।

बयान के अनुसार इस संबंध में 22 सितंबर को अधिसूचना जारी की गयी थी।

कोझिकोड़ जिले के वडकारा की निवासी साथीदेवी 2004-09 तक लोकसभा सदस्य रही थीं। वह पेशे से वकील एवं डेमोक्रेटिक वूमैन एसोसिएशन की सचिव हैं।

जोसेफाइन ने एक मलयालम चैनल पर टीवी कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा की शिकायतकर्ता पर तीखे रूप से बोला था। उसके बाद विवाद खड़ होने पर उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं