लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल में कोविड मृत्यु दर, संक्रमण दर अब पहली लहर से काफी कम: ममता

By भाषा | Updated: May 29, 2021 23:54 IST

Open in App

कोलकाता, 29 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु की औसत दर और संक्रमण दर अब उससे बहुत कम है जो कि पिछले साल महामारी की पहली लहर के दौरान थी।

बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 1.40 करोड़ से अधिक नागरिकों का टीकाकरण किए जाने के बारे में बताते हुए दावा किया कि राज्य लोगों को टीका लगाने के मामले में देश में नंबर एक पर है।

उन्होंने सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारे लिए अच्छी खबर है कि संक्रमण दर 33 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत हो गई है और यह केवल इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि लोगों ने लगायी गई कड़ी पाबंदियों का पालन किया है।"

उन्होंने कहा, "चल रही दूसरी लहर के दौरान औसत मृत्यु दर लगभग 0.56 प्रतिशत है, जो पहली लहर के दौरान के 1.67 प्रतिशत के आंकड़े से बहुत कम है।"

लोगों के टीकाकरण पर, बनर्जी ने कहा कि यदि केंद्र राज्य को उसकी मांग के अनुसार तीन करोड़ टीके की खुराक प्रदान करता है, तो एक करोड़ खुराक निजी क्षेत्र को दी जाएगी और स्वास्थ्य विभाग बाकी का इस्तेमाल 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों का भी टीकाकरण करने के लिए करेगा।

उन्होंने कहा, "अगर हम इन दो करोड़ टीकों का उपयोग कर सके, तो मुझे विश्वास है कि हम 18 साल से कम उम्र की 80 प्रतिशत आबादी को कवर करने में सक्षम होंगे।’’

इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 के 11,514 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,54,956 हो गई।

इसमें कहा गया है कि 148 और मरीजों की बीमारी से मौत होने से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,268 हो गई है।

पश्चिम बंगाल में दिन में कुल मिलाकर 18,774 मरीज ठीक हुए, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर सुधरकर 91.32 प्रतिशत हो गई। राज्य में अब तक 12,37,290 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

तदनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,02,398 रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है