लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल के उच्च शिक्षण संस्थानों को परिसर में कक्षाएं शुरू करने के लिए सरकार की मंजूरी का इंतजार

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:17 IST

Open in App

कोलकाता, तीन नवंबर पश्चिम बंगाल के कई उच्च शिक्षण संस्थानों ने मंगलवार को कहा कि वे महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के परिसर में एक दिसंबर से समान्य कक्षाएं शुरू करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें सरकार के आदेश और उच्च शिक्षा विभाग के कोविड-19 दिशा निर्देशों का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि सरकार एक दिसंबर से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रही है लेकिन ऑफलाइन पढ़ाने पर अभी फैसला लेना बाकी है।

चटर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज की प्राचार्य सिउली सरकार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमारा संस्थान सरकारी महाविद्यालय है और हम उच्च शिक्षा विभाग के फैसले से बंधे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्राधिकारियों ने पहले ही प्रारंभिक योजना तैयार कर ली है, जिसमें कक्षाओं का अलग-अलग समय होगा और कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कम होगी।

बेथून कॉलेज के प्राचार्य कृष्णा रॉय ने कहा, ‘‘हमें कक्षाओं के लिये परिसर खोलने की अधिसूचना अबतक राज्य सरकार से नहीं मिली है। हालांकि, इसके साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। मैं यही कह सकता हूं कि जैसा कहा जाएगा वैसा करेंगे क्योंकि हमारा कॉलेज सरकारी है। इस संबंध में कलकत्ता विश्वविद्यालय का फैसला भी महत्वपूर्ण है,जिससे कॉलेज संबद्ध है।’’

यादवपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार स्नेहामंजू बसु ने कहा कि उन्हें अबतक उच्च शिक्षा विभाग से इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है।

रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के कुलपति सब्यसाची बसु राय चौधरी ने कहा, ‘‘परिसर में गतिविधियों को शुरू करने के लिए कोई फैसला नहीं लिया गया है। जब तक उच्च शिक्षा विभाग दिशानिर्देश नहीं भेजता, हम कुछ भी पुष्टि नहीं कर सकते।

कलकत्ता विश्वविद्यालय की कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी से संपर्क नहीं हो सका।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया