लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल के दूसरे चरण में 84 प्रतिशत मतदान के बाद राज्यपाल ने सुरक्षा बलों को बधाई दी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:47 IST

Open in App

कोलकाता, दो अप्रैल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में किये गये कार्यों के लिए केंद्रीय पुलिस बलों और राज्य पुलिस को बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि इस चरण में 84 प्रतिशत से अधिक मतदान होना प्रशंसनीय है।

दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को नंदीग्राम समेत 30 सीटों पर मतदान हुआ था। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुकाबले उनके कभी सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी भाजपा से उम्मीदवार हैं।

राज्यपाल ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 30 सीटों पर 84 प्रतिशत से अधिक मतदान और नंदीग्राम में 88 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रशंसनीय है। सीएपीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस का उत्कृष्ट कार्य। आने वाले चरणों में यह रुझान रहना चाहिए। सभी से मतदान करने की अपील है जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।’’

बनर्जी ने बृहस्पतिवार को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के बोयल में एक मतदान केंद्र से राज्यपाल और एक निर्वाचन आयुक्त को फोन कर कुछ मतदान संबंधी विषयों पर बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां