लाइव न्यूज़ :

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-आर्थिक प्रबंधन के मामले में 'अक्षम' है केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: July 30, 2018 02:53 IST

लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। यहां 'भारत के सामने मौजूद चुनौतियां' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कम निवेश और बैंकों की ओर से कम कर्ज दिए जाने के कारण पिछले कुछ साल में देश की वृद्धि दर में गिरावट आई है।

Open in App

चेन्नई, 30 जुलाई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रविवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे आर्थिक प्रबंधन के मामले में 'अक्षम' करार दिया। मोदी सरकार के चार साल और दो महीने के अब तक के कार्यकाल में नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे आर्थिक कार्यक्रम लागू करने की आलोचना करते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘हमें तो अब यह चिंता सता रही है कि अगले आठ महीनों में क्या होगा।’’ 

लोकसभा चुनाव अगले साल होने वाले हैं। यहां 'भारत के सामने मौजूद चुनौतियां' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कम निवेश और बैंकों की ओर से कम कर्ज दिए जाने के कारण पिछले कुछ साल में देश की वृद्धि दर में गिरावट आई है। इस सेमिनार में सीताराम येचुरी और डी. राजा जैसे वामपंथी नेताओं ने भी हिस्सा लिया। 

चिदंबरम ने कहा कि जीडीपी के आकार में भारत से बड़े देश, जैसे अमेरिका और चीन, अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि भारत धीमी वृद्धि दर और नोटबंदी जैसे कदमों से बढ़ी बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जूझ रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नोटबंदी से सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम क्षेत्र गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने इन हालिया रिपोर्टों का हवाला दिया कि नोटबंदी के बाद तमिलनाडु में ऐसी करीब 50,000 इकाइयां बंद हो चुकी हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के कई अन्य शहरों में ऐसे ही हालात हैं। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि अब 'भारतीय राष्ट्र' की अवधारणा को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा, 'भारतीय राष्ट्र की एक भी अवधारणा ऐसी नहीं है जिस पर हमले नहीं हो रहे हों......मुस्लिमों और दलितों को निशाना बनाया जा रहा है, गौरक्षा के नाम पर हत्याएं हो रही हैं। यह सब सरकार के संरक्षण से हो रहा है।' 

भाकपा महासचिव डी. राजा ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद 'आरएसएस राजनीति के केंद्र में आ गया है। आरएसएस का एजेंडा संविधान को नष्ट करना है....यदि संविधान ही बदल दिया जाएगा तो गरीबों का क्या होगा?' राजा ने कहा कि 'देश बचाने के लिए' अगले चुनावों में लोगों को 'जनविरोधी' मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देना चाहिए। द्रमुक सांसद तिरुची शिवा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्यों के विभिन्न अधिकार छीनने की कोशिशें कर रही है। 

टॅग्स :पी चिदंबरमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है