प. बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए सीएपीएफ की 684 कंपनियों की तैनाती होगी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 21:22 IST2021-03-20T21:22:42+5:302021-03-20T21:22:42+5:30

P. CAPF to deploy 684 companies for first phase election in Bengal | प. बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए सीएपीएफ की 684 कंपनियों की तैनाती होगी

प. बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए सीएपीएफ की 684 कंपनियों की तैनाती होगी

कोलकाता, 20 मार्च चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए पांच जिलों में 7,034 परिसरों में स्थित 10,288 बूथ पर सीएपीएफ की कम से कम 684 कंपनियां तैनात करेगा। यह जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि पहले चरण में पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर (हिस्सा एक) और पश्चिम मेदिनीपुर (हिस्सा एक) के 30 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि झाड़ग्राम जिले में नक्सली गतिविधि को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने प्रति बूथ अर्धसैनिक बल के 11 जवानों को तैनात करने का फैसला किया गया है, जो अब तक राज्य में किसी भी चुनाव में सबसे अधिक संख्या होगी।

उस दिन जिन अन्य जिलों में चुनाव होंगे वहां प्रति बूथ अर्धसैनिक बल के औसतन छह जवानों की तैनाती होगी।

अधिकारी ने कहा कि चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की कुल 144 कंपनियों को झाड़ग्राम में तैनात किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘झाड़ग्राम में 1,010 परिसर में फैले सभी 1,307 बूथों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है और हमने बूथ प्रबंधन के लिए केंद्रीय बलों की 127 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने इस जिले में प्रत्येक बूथ का प्रबंधन करने के लिए लगभग 11 कर्मी आवंटित किये हैं।’’

उन्होंने कहा कि सीएपीएफ की चौदह कंपनियों को त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जहां तक ​​अन्य जिलों का संबंध है, पुरुलिया में 185 कंपनियों की तैनाती की जाएगी। वहां 2025 परिसरों में फैले 3127 बूथों पर 185 कंपनियों को तैनात किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: P. CAPF to deploy 684 companies for first phase election in Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे