लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है भाजपा, विपक्ष को एकजुट करेंगे पवार :राकांपा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:04 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल सरकार को ‘अस्थिर’ करने के लिए ‘केंद्र का इस्तेमाल कर रही है’ और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार तथा अन्य नेता भविष्य में विपक्ष को एकजुट करेंगे।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को पवार से बात की और इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया।

मलिक ने कहा कि दिल्ली में विपक्षी दलों के नेता इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जरूरत पड़ी तो शरद पवार खुद कोलकाता जाएंगे।’’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद केंद्र ने कथित लापरवाही के मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर बुलाने के लिए पत्र लिखा था जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के बीच गतिरोध गहरा गया है।

मलिक ने कहा, ‘‘भाजपा जिस तरह पश्चिम बंगाल सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार का इस्तेमाल कर रही है, वह बहुत गंभीर है। पश्चिम बंगाल सरकार की सहमति के बिना आईपीएस अधिकारियों को बुला लिया गया है, जो बहुत खतरनाक है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने पवार साहब से इस मुद्दे पर बात की है।’’

उन्होंने कहा कि राज्यों में चुनी हुई सरकारों को ‘अस्थिर करने का भाजपा का कार्यक्रम’ सही नहीं है और लोकतंत्र के अनुरूप नहीं है।

मलिक ने कहा, ‘‘पवार साहब और अन्य नेता भविष्य में विपक्ष के सभी नेताओं को एकजुट करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं