लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में ओज़ोन का स्तर बढ़ा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 13:21 IST

Open in App

कोलकाता, 13 दिसंबर पश्चिम बंगाल में मध्य कोलकाता में ओज़ोन का स्तर 60 फीसदी हो गया जो सुरक्षित स्तर से ज्यादा है। इसके बाद जन स्वास्थ्य और विक्टोरिया मेमोरियल को इसके खतरे को लेकर चिंता व्यक्त की गई है।

पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि विक्टोरिया मेमोरियल क्षेत्र में रविवार को ओज़ोन का आठ घंटे का औसत स्तर 160 मिलीग्राम/घन मीटर था

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, आठ घंटे का ओज़ोन का औसत स्तर 100 मिलीग्राम/घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए।

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि ओज़ोन के उच्च स्तर का कारण सर्दी की स्थिति और निचले वातावरण में वाहनों के उत्सर्जन कणों का जमा होना है।

उन्होंने कहा कि कोहरे की स्थिति में सुधार होने पर ओज़ोन का स्तर भी कम हो जाएगा।

पर्यावरणविद सोमेंद्रनाथ घोष ने कहा कि शहर के पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में ओज़ोन के स्तर में वृद्धि के कारणों का पता लगाने के लिए उचित निगरानी की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि यह चिंताजनक है कि रविवार दोपहर को ओज़ोन का स्तर, पीएम 2.5 के स्तर (144) से भी अधिक हो गया।

उन्होंने चेताया, “ डीजल से संचालित अनेक पुराने वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। इस प्रदूषण के कारण विक्टोरिया मेमोरियल के सफेद मार्बल पीले हो सकते हैं और भविष्य में कई दीवारों से प्लास्टर गिर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां