लाइव न्यूज़ :

OYO के होटल ने मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती को रूम देने से किया इनकार, बताई ये वजह!

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2019 14:10 IST

उदयपुर के रहने वाले 31 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने ओयो ऐप के जरिए जयपुर में स्थित सिल्वार्की होटल बुक किया और उसमें चेक-इन कर रहे थे। असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि एक ट्रेवल ऐप के द्वारा उन्होंने 2 लोगों के लिए एक कमरा बुक किया था।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर के होटल ने एक कपल को कहा कि वह अलग-अलग रूम बुक करें। होटल मैनजमेंट का कहना है कि वह अलग-अलग धर्म के हैं इसलिए वह अलग कमरा लें। 

अलग धर्म होने के चलते जयपुर के होटल ने एक कपल को कहा कि वह अलग-अलग रूम बुक करें। दरअसल, एक मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती एक साथ चेक-इन कर रहे थे लेकिन होटल ने साथ कमरा देने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल मैनजमेंट का कहना है कि वह अलग-अलग धर्म के हैं इसलिए वह अलग कमरा लें। 

यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।  जब उदयपुर के रहने वाले 31 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने ओयो ऐप के जरिए जयपुर में स्थित सिल्वार्की होटल बुक किया और उसमें चेक-इन कर रहे थे। असिस्टेंट प्रोफ़ेसर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि एक ट्रेवल ऐप के द्वारा उन्होंने 2 लोगों के लिए एक कमरा बुक किया था। लेकिन जब शनिवार को वह वहां पहुंचे तो रिसेप्शन पर उनसे डिटेल मांगी गई। तब रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि आप दोनों अलग-अलग धर्म से हैं तो ऐसे में हम आपको चेक-इन नहीं करने दे सकते।

इसके बाद युवक ने कहा कि इस तरह का कोई नियम नहीं हैं और ना ही इस नियम के बारे में ऐप पर कोई जिक्र किया गया है। युवक ने जब होटल से यह बात लिखित में देने को कही तो उन्होंने मना कर दिया। हालांकि इस घटना के बाद उनके पैसे रिफंड कर दिए गए। 

वहीं, उस होटल के मैनेजर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह अलग-अलग धर्म के लोगों को साथ में रूकने की मंजूरी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे होटल पालिसी में है साथ ही हमें स्थनीय पुलिस से भी यह निर्देश मौखिक और लिखित रूप से मिले हैं। हालांकि, होटल ने इस तरह का कोई भी निर्देश नहीं दिखाया।

टॅग्स :जयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं