लाइव न्यूज़ :

मध्ये प्रदेश में तीन दिन में तीन गुना हुई ऑक्सीजन की आपूर्ति: चौहान

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:22 IST

Open in App

भोपाल, नौ अप्रैल मध्य प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और प्रदेश में तीन दिन में तीन गुना अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

कोविड-19 के प्रबंधन पर आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक को मंत्रालय से ऑनलाइन संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘प्रदेश में फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इलाज की हर संभव व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में तीन दिन में तीन गुना अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीन दिन पहले जहां 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हो रही थी, वहीं आज (शुक्रवार को) 180 मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई है।’’

चौहान ने कहा कि प्रदेश में प्रति माह एक लाख रेमडेसिवीर टीके की खुराक उपलब्ध कराई जायेगी।

उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए 50,000 रेमडेसिवीर टीके के आर्डर दिए जा चुके हैं। इसकी आपूर्ति भी शुरू हो गई है।

चौहान ने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए प्रदेश में एक लाख बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। सभी जिला चिकित्सालयों में सीटी स्कैन की व्यवस्था की जायेगी।

साथ ही कहा कि सभी तरह की जांच तथा अस्पतालों की दरें तय कर दी गई हैं। ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों, जांच और इलाज की निर्धारित दर से अधिक दर लेने वाले अस्पतालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। भारत सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर सहमति दी है। इसके साथ ही केन्द्रीय रेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से चर्चा हुई है। उनकी ओर से भी आश्वासन प्राप्त हुआ है कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो