लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को ऑक्सीजन आपूर्ति की जिम्मेदारी

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:54 IST

Open in App

प्रयागराज, 19 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को प्रदेश में ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली सभी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों से समन्वय स्थापित कर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सोमवार को एक समीक्षा बैठक में सौंपी।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पीटीआई-भाषा को फोन पर यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे प्रदेश में ऑक्सीजन तैयार करने वाली छोटी इकाइयों से सीधे अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए उनकी अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी जो प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए समन्वय का काम करेगी।

सिंह ने कहा कि प्रदेश में एमएसएमई नियंत्रण कक्ष स्थापित कर प्रदेश के ऑक्सीजन प्लांट और सभी अस्पतालों की मैपिंग कर ऑक्सीजन की आवश्यकता पूरी की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। डीआरडीओ की सहायता से अगले 2-3 दिनों में 220 सिलेंडर वाला ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि ''हब एंड स्पोक मॉडल'' के जरिए औद्योगिक इकाइयों एवं उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के अस्पतालों को एमएसएमई नियंत्रण कक्ष से जोड़कर समन्वय और तालमेल से वैश्विक कोरोना महामारी के कठिन दौर में कठिनाइयों को कम किया जाएगा।

सिंह ने बताया कि मैपिंग से किन-किन अस्पतालों को कितनी ऑक्सीजन की आवश्यकता है, यह समझना आसान हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह