लाइव न्यूज़ :

गोवा के अस्पताल में सुव्यवस्थित हो रही ऑक्सीजन आपूर्ति : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: May 16, 2021 12:13 IST

Open in App

पणजी, 16 मई गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्थित ढंग से होनी शुरू हो गई है । राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को कहा कि अस्पताल में जीवनरक्षक गैस का नया टैंक लाने के बाद से आपूर्ति की समस्या समाप्त हो रही है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच दिनों में (शनिवार सुबह तक) देर रात दो बजे से सुबह छह बजे के बीच, इस सरकारी चिकित्सा केंद्र में 83 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में शनिवार को 20,000 किलो लीटर के ऑक्सीजन टैंक का संचालन शुरू किया गया।

राणे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जीएमसीएच में ऑक्सीजन की आपूर्ति टैंक के आने के बाद से सुव्यवस्थित हो रही है।

उन्होंने कहा, “अब, हमें ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। टैंक चालू करना इस समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम है।”

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को बताया कि यह टैंक बिचोलिम औद्योगिक भूमि से लाया गया है और यह कदम ऑक्सीजन सिलेंडरों पर जीएमसीएच की निर्भरता को कम करता है।

शनिवार को, जीएमसीएच के डीन डॉ शिवानंद बंडेकर ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में देर रात से तड़के सुबह तक हुई सभी मौतों को ऑक्सीजन स्तर घटने की वजह से होना बताना ठीक नहीं है क्योंकि कोविड-19 से पूरे दिन मौत हो रही हैं।

उन्होंने कहा, “इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।”

गोवा सरकार ने इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय को बताया था कि मरीजों को चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर “साजोसामान संबंधित समस्याएं” थीं।

उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने राज्य सरकार को सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह