लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑक्सीजन भंडारण क्षमता बढ़ायी गयी : केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 10, 2021 14:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी के तौर पर शहर में अभी तक कुल 171 मीट्रिक टन की क्षमता वाले तीन ऑक्सीजन भंडार संयंत्र लगाए गए हैं।

उन्होंने सिरसपुर में स्थित ऑक्सीजन भंडार संयंत्र का दौरा करने के बाद कहा कि यहां 57 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भंडारण क्षमता का क्रायोजेनिक टैंक लगाया जा रहा है और साथ ही यहां हर दिन 12.5 टन की क्षमता वाला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र भी बना रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘हमने कुल 171 एमटी क्षमता के साथ प्रत्येक 57 एमटी क्षमता वाले तीन ऑक्सीजन भंडारण संयंत्र अभी तक लगा दिए हैं। युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। उन लोगों का आभारी हूं जिनकी वजह से यह संभव हुआ है।’’

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अप्रैल और मई में मामले बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा था। जीवनदायिनी गैस की कमी के कारण शहर के दो अस्पतालों में कुछ कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी थी।

मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि दिल्ली सरकार अगले कुछ हफ्तों में 25 ऑक्सीजन टैंक खरीदेगी और 64 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शहर में ऑक्सीजन का कोई संकट पैदा न हो जैसा कि दूसरी लहर के दौरान हुआ था। साथ ही वह भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए 420 टन की ऑक्सीजन भंडारण क्षमता भी बना रही है।

केजरीवाल ने कहा था कि सरकार 150 टन की क्षमता वाला ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र बनाने के लिए आईजीएल से भी बात कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है