लाइव न्यूज़ :

बिना जरूरी बदलाव किये केंद्र को सौंपी गई ऑक्सीजन रिपोर्ट: दिल्ली के प्रधान सचिव

By भाषा | Updated: June 26, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली में कोविड की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की मांग पर उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति की अंतरिम रिपोर्ट पर उठे विवाद के बीच दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह) बी एस भल्ला ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त रिपोर्ट बिना परिवर्तन और समिति की मंजूरी के केंद्र सरकार को भेज दी गई।

समिति के सदस्यों में से एक भल्ला ने शुक्रवार को एक नोट में कहा कि उन्होंने मसौदा अंतरिम रिपोर्ट पर विस्तार से लिखित तौर पर अपनी आपत्तियां और टिप्पणी 31 मई को समिति को भेजी थीं और उसे संशोधित करने तथा सदस्यों की मंजूरी लेने का अनुरोध किया था।

भल्ला ने समिति के सभी सदस्यों को भेजे अपने नोट में कहा, “अंतरिम रिपोर्ट को बिना जरूरी बदलाव किये, समिति के सदस्यों के साथ दोबारा साझा किये बगैर और बिना उनकी मंजूरी के भारत सरकार को भेज दिया गया।”

भल्ला के अलावा मैक्स हेल्थकेयर के क्लिनिकल निदेशक संदीप बुद्धिराजा ने भी रिपोर्ट के निष्कर्षों पर सवाल उठाया है।

कोविड की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग को कथित तौर पर बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने वाली खबर का हवाला देते हुए भल्ला ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता क्योंकि इससे अधूरी जानकारी के आधार पर दृष्टिकोण बनाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग