लाइव न्यूज़ :

रेलवे के सभी 86 कोविड अस्पतलों में शीघ्र ही होंगे ऑक्सीजन संयंत्र

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई रेलवे ने मंगलवार को कहा कि उसके सभी 86 कोविड अस्पतालों के शीघ्र ही अपने ऑक्सीजन संयंत्र होंगे।

मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, रेलवे देशभर में कोविड अस्पताल निर्धारित किये गये अपने 86 अस्पतालों में बड़े पैमाने पर क्षमता बढ़ाने की योजना बना रहा है।

बयान के अनुसार, फिलहाल चार ऑक्सीजन संयंत्र काम कर रहे हैं, 52 को मंजूरी दी गयी है और 30 विभिन्न प्रक्रियागत चरणों में हैं।

उसने कहा, ‘‘ सभी रेलवे कोविड अस्पताल ऑक्सीजन संयंत्र की सुविधा से लैस होंगे।’’

उसने कहा कि जोन के महाप्रबंधकों को ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को मंजूरी देने के हर मामले में दो करोड़ रुपये तक के व्यय के अधिकार दिये गये हैं। साथ ही रेलकर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के उपचार के लिए कई कदम उठाये गये हैं।

रेलवे ने कहा कि इन अस्पतालों में कोविड बेडों की संख्या 2539 से बढ़ाकर 6972 की गयी है और आईसीयू बेड 273 से बढ़ाकर 573 कर दिये गये हैं।

एक आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, अबतक करीब 2000 रेलकर्मियों की कोविड-19 से जान गयी है और रोजाना करीब 1000 कर्मी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। अबतक करीब 4.32 लाख रेलकर्मियों को टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos