लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थापित होगा ऑक्सीजन संयंत्र

By भाषा | Updated: May 13, 2021 11:37 IST

Open in App

संबलपुर (ओडिशा), 13 मई लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संबलपुर जिला मुख्यालय अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यहां जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) के परिसरों में 28 अप्रैल से 200 बेड वाले कोविड-19 अस्पताल में 50 सामान्य बेड, 65 अधिक निर्भरता इकाई वाले बेड (एचडीयू) और 85 सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) बेड की व्यवस्था की गयी है और ऑक्सीजन संयंत्र के शुरू हो जाने से बाहर से ऑक्सीजन लाने पर निर्भरता घटेगी।

संबलपुर के अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी (एडीएमओ) आलेख महापात्रा ने बताया, ‘‘पीडब्ल्यूडी पहले ही डीएचएच परिसर में पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने का काम शुरू कर चुका है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) यह संयंत्र लगायेगा, यह संयंत्र चार सप्ताह के भीतर तैयार हो जायेगा।’’

पीएसए संयंत्र में ऐसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हुआ है जो हवा से नाइट्रोजन को अवशोषित कर अस्पतालों को आपूर्ति के योग्य ऑक्सीजन का सांद्रण करता है। इस ऑक्सीजन को सीधे पाइपलाइन के जरिये भेजा जा सकता है या दबाव के माध्यम से इसे सिलेंडर में भरा जा सकता है।

संबलपुर डीएचएच में प्रस्तावित पीएसए ऑसीजन उत्पादन संयंत्र की क्षमता 960 लीटर प्रति मिनट है और ऑक्सीजन की शुद्धता 93 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे