लाइव न्यूज़ :

इटली से दान में मिला ऑक्सीजन संयंत्र ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी के अस्पताल में शुरू

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारत में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए इटली से भेजे गये चिकित्सकीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र को बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के पास स्थिति सीएपीएफ के अस्पताल में लगाया गया। यह संयंत्र एक बार में 100 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकता है।

संयंत्र के लिए कल-पुर्जे कुछ दिन पहले विशेष विमान से देश लाये गये थे और केंद्र ने इसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा संचालित सीएपीएफ रेफरल अस्पताल में लगाया।

सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘भारत में इटली के राजदूत विनसेंजो दे लुका ने एक समारोह में संयंत्र का बटन दबाकर इसकी शुरुआत की। समारोह में आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। संयंत्र को अस्पताल परिसर में 48 घंटे के भीतर स्थापित कर इसे चालू कर दिया गया।’’

उन्होंने बताया कि इस संयंत्र की मदद से अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के लिए उपलब्ध 100 से अधिक बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकती है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) का अस्पताल मुख्य रूप से विभिन्न पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के कर्मियों, उनके परिवारों, केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इन बलों के वरिष्ठ अधिकारियों का उपचार करता है।

लुका ने कार्यक्रम में कहा कि इस अस्पताल में यह संयंत्र ‘‘स्थायी’’ रूप से लगा रहेगा और यह दोनों देशों के बीच मित्रता एवं एकजुटता का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल कोविड-19 से संक्रमित कुछ इतालवी पर्यटकों (करीब 17) का भारत में आईटीबीपी के अस्पताल में उपचार हुआ था।

राजदूत ने कहा, ‘‘हम इसे (भारत के इस सद्भाव को) भूल नहीं सकते... यह मित्रता और भारत के साथ एकजुटता जारी रहेगी...।’’

इस अवसर पर मौजूद आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सरकार और भारत के लोग इटली की ओर से दिखाये गये इस मानवीय पहल के लिए ‘‘बहुत आभारी’’ रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल