लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन एक्सप्रेस 70 टन ऑक्सीजन लेकर सोमवार रात दिल्ली पहुंचेगी : रेलवे

By भाषा | Updated: April 25, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि कुल 70 टन ऑक्सीजन के चार टैंकर को लेकर पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस रविवार रात को रायगढ़ के जिंदल इस्पात संयंत्र से रवाना होगी और सोमवार रात को दिल्ली पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि रेलवे ने अंगुल, कलिंगनगर, राउरकेला और रायगढ़ से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ऑक्सीजन पहुंचाने की योजना बना ली है।

शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार को सलाह दी गई है कि वह ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए रोड टैंकर तैयार रखे।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस चार टैंकरों में 70 टन ऑक्सीजन भरकर राष्ट्रीय राजधानी के लिए आज रात रवाना होगी। यह एक्सप्रेस रायगढ़ स्थित जिंदल स्टील वर्क से ऑक्सीजन लेकर दिल्ली छावनी सोमवार रात को पहुंचेगी।’’

उल्लेखनीय है कि कई इलाकों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की वजह से ऑक्सीजन की बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। .

शर्मा ने कहा, ‘‘अबतक हमने 150 टन ऑक्सीजन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश पहुंचायी है और आज रात 150 टन और ऑक्सजीन की ढुलाई करेंगे। दिल्ली के लिए रायगढ़ के जिंदल इस्पात कारखाने में चार टैंकर भरकर लाने के लिए तैयार है।’’

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने रेलवे को लिखे पत्र में नौ स्थानों पर ऑक्सीजन उतराने की सुविधा देने को कहा था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘इन स्थानों का परीक्षण करने और व्यावहारिकता का विश्लेषण करने के बाद राज्य सरकार को सूचित किया गया कि सात स्थानों से ऑक्सीजन को ट्रेन से उतारा जा सकता है जबकि दो स्थान तकनीकी कारणों से इस कार्य के लिए उपयुक्त नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos