लाइव न्यूज़ :

लगभग 6,260 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति कर चुकी हैं ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें: रेलवे

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई रेलवे 19 अप्रैल को 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' सेवा शुरू होने के बाद से 100 ट्रेनों के जरिये करीब 6,260 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की आपूर्ति कर चुका है। बुधवार को एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि रेलवे ने मंगलवार को देशभर में 800 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।

बयान के अनुसार, ''अब तक सौ ट्रेनें विभिन्न राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर राहत पहुंचा चुकी हैं। भारतीय रेलवे का लक्ष्य कम से कम समय में अधिक से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति करना है। अब तक 396 टैंकरों में लगभग 6,260 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है। ''

बयान के अनुसार अब तक महाराष्ट्र को 407 टन, उत्तर प्रदेश को करीब 1,680 टन, मध्य प्रदेश को 360 टन, हरियाणा को 939 टन, तेलंगाना को 123 टन, राजस्थान को 40 टन, कर्नाटक को 120 टन और दिल्ली को 2,404 टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाई जा चुकी है।

झारखंड के टाटानगर से 120 टन ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन उत्तराखंड और ओडिशा के अंगुल से 50 टन ऑक्सीजन लेकर ऐसी ही पहली ट्रेन मंगलवार को पुणे पहुंची।

बयान के अनुसार और ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के बुधवार रात यात्रा शुरू करने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह