लाइव न्यूज़ :

केवल महिलाओं पर आधारित चालक दल द्वारा संचालित ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन बेंगलुरु पहुंची

By भाषा | Updated: May 22, 2021 13:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 मई पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा संचालित ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन जमशेदपुर से 120 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ बेंगलुरु पहुंच गई।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया, "कर्नाटक के लिए सातवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को टाटानगर (जमशेदपुर) से बेंगलुरु पहुंची है। केवल महिलाओं पर आधारित चालक दल द्वारा संचालित यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन राज्य में कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।”

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आठवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी आज सुबह 109.2 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस लेकर गुजरात के जामनगर से बेंगलुरु पहुंची।

राज्य सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए प्रतिदिन 1,200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की है।

कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 32,218 नए मामले आए और 353 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23.67 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 24,207 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग