लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 15 हजार टन से अधिक एलएमओ की आपूर्ति की

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई रेलवे ने अपनी ऑक्सीजन एक्सप्रेस सेवा के माध्यम से विभिन्न राज्यों को 936 टैंकरों में 15,284 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति की है। यह जानकारी रविवार को रेलवे ने दी।

अभी तक 234 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने अपनी यात्रा पूरी की है और विभिन्न राज्यों तक राहत पहुंचाई है, जबकि फिलहाल नौ ऑक्सीजन एक्सप्रेस 31 टैंकरों में 569 टन एलएमओ ले जा रही हैं।

असम के लिए पहला ऑक्सीजन एक्सप्रेस 80 टन एलएमओ लेकर रविवार को असम पहुंचा।

रेलवे ने बयान जारी कर कहा कि कर्नाटक को एक हजार टन से अधिक एलएमओ की आपूर्ति ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से की गई है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस औसतन विभिन्न राज्यों को प्रतिदिन 800 टन एलएमओ की आपूर्ति कर रही हैं।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस के माध्यम से 14 राज्यों -- उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम को ऑक्सीजन की राहत पहुंचाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल