लाइव न्यूज़ :

तीन टैंकरों के साथ ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ महाराष्ट्र पहुंची

By भाषा | Updated: April 26, 2021 13:45 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल गुजरात में जामनगर से तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन के साथ तीन टैंकर लेकर एक ट्रेन सोमवार को मुंबई के पास कलंबोली पहुंची।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि करीब 44 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन के साथ 17 घंटे से अधिक समय में करीब 860 किलोमीटर दूरी तय करते हुए ट्रेन पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे नवी मुंबई के कलंबोली पहुंची। प्रत्येक टैंकर में करीब 15 टन तरल ऑक्सीजन है।

कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण तरल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे महाराष्ट्र में यह दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची है।

पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस सात टैंकर में ऑक्सीजन लेकर 23 अप्रैल को विशाखापत्तनम से राज्य पहुंची थी। इनमें से चार टैंकरों को नासिक में और तीन टैंकरों को नागपुर में उतारा गया था।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित यह पहली ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ है। रेलवे ने ट्रेन के सुगम सफर के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ तैयार किया।

अधिकारियों ने बताया कि जामनगर में रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा तीन ऑक्सीजन टैंकरों की आपूर्ति की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया