लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर से 160 टन एलएमओ लेकर कर्नाटक पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

By भाषा | Updated: May 20, 2021 14:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 मई कर्नाटक में बृहस्पतिवार को जमशेदपुर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस पांचवीं बार 160 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर पहुंची।

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के लिए पांचवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस टाटानगर से आठ कंटेनरों में 160 टन एलएमओ लेकर देर रात एक बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड पहुंची।’’

इसके साथ ही राज्य को अभी तक रेल से 640 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन मिल चुकी है।

राज्य को मंगलवार को जमशेदपुर से 120 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन मिली थी।

राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है।

कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 34,281 नए मामले आए और 468 लोगों की मौत हुई जबकि 5.59 लाख मरीज अब भी इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

राज्य ने केंद्र से 1,200 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है