लाइव न्यूज़ :

आज शाम दिल्ली पहुंचेगी ओडिशा से चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस, दुर्गापुर से आ रही एक और ट्रेन

By भाषा | Updated: May 3, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई ओडिशा के अंगुल से दिल्ली के लिये 30.86 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन ला रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस के सोमवार शाम यहां पहुंचने की उम्मीद है जबकि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से चली एक और ट्रेन अभी रास्ते में है। रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

मंत्रालय ने कहा कि दुर्गापुर से 120 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन ला रही ट्रेन के मंगलवार को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

रेलवे अब तक 76 टैंकरों में करीब 1,125 तरल मेडिकल ऑक्सीजन विभिन्न राज्यों को पहुंचा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि 20 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें पहले ही अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं। सात और ट्रेनें 27 टैंकरों में करीब 422 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर जा रही हैं।

मंत्रालय ने कहा, ''जरूरतमंद राज्यों को कम से कम समय में अधिक से अधिक तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति भारतीय रेलवे का लक्ष्य है।''

मंत्रालय के अनुसार, ''दुर्गापुर से 120 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन लेकर चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस के चार मई को दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। ''

अंगुल से चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 60.23 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन लेकर तेलंगाना पहुंचेगी। हरियाणा को अंगुल और राउरकेला से चली ट्रेनों के जरिये करीब 72 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा कि गुजरात के हापा से गुड़गांव के लिये 85 टन ऑक्सीजन लेकर चली ऑक्सीजन एक्सप्रेस रास्ते में है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और दिल्ली के लिये 422.08 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन लेकर चलीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपने रास्ते में हैं।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिये अब तक विभिन्न राज्यों में कुल 1,125 टन ऑक्सीजन पहुंचाई जा चुकी है, जिसमें से महाराष्ट्र को 174 टन, उत्तर प्रदेश को 430.51 टन, मध्य प्रदेश को 156.96 टन, दिल्ली को 190 टन, हरियाणा को 109.71 टन और तेलंगाना को 63.6 टन ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह