लाइव न्यूज़ :

‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने सोमवार सुबह तक रिकॉर्ड 10,000 टन ‘प्राण वायु’ की ढुलाई की’

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि भारतीय रेल ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस की मदद से सोमवार सुबह तक रिकॉर्ड 10,000 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की ढुलाई की है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस सेवा 19 अप्रैल को मुंबई से शुरू हुई थी और 13 राज्यों को अभी तक इसका लाभ मिला है।

शर्मा ने कहा, ‘‘सोमवार सुबह तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस से रिकॉर्ड 10,000 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन का परिवहन किया गया है... ऑक्सीजन एक्सप्रेस 13 राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचा रही है।’’

रेलवे ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के 17 मई को गुजरात पहुंचने का अनुमान है और रेलवे पहले ही राज्य को 150 टन से ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचा चुका है, जो पिछले 20 दिनों के सामान्य औसत 134 टन से कहीं ज्यादा है।

उसने बताया कि पश्चिम रेलवे ने रविवार को 137 टन और सोमवार को 151 टन ऑक्सीजन देश के विभिन्न भागों से गुजरात पहुंचायी।

पश्चिम रेलवे 25 अप्रैल से ऑक्सीजन टैंकरों की ढुलाई कर रहा है और औसतन रोजाना 134 टन ऑक्सीजन की ढुलाई करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?