लाइव न्यूज़ :

गुजरात से 73 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर कर्नाटक पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 मई कर्नाटक में शुक्रवार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस 72.94 मीट्रिक टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की खेप लेकर पहुंची। यह एक्सप्रेस गुजरात के जामनगर के कनालुस से चार कंटेनरों में कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन लेकर आई है।

दक्षिणी पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने बताया कि यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस सुबह में बेंगलुरु के आईसीडी व्हाइटफील्ड पहुंची।

हेगड़े ने कहा, ‘‘ इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जल्द से जल्द अपने तय स्थान पर पहुंचने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर (अबाधित गलियारा) तैयार किया गया। यह ट्रेन गंतव्य स्थान से पहले किसी भी जगह नहीं रूकी और न ही इसकी यात्रा किसी अन्य ट्रेन के गुजरने या क्रॉसिंग पर प्रतीक्षा से प्रभावित हुई।’’

उन्होंने बताया कि चार क्रोजेनिक कंटेनरों से 72.94 मिट्रिक टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की ढुलाई हुई।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कर्नाटक को रेल के जरिए 712.94 टन ऑक्सीजन की प्राप्ति हुई है। कर्नाटक ने केंद्र सरकार के सामने मांग रखी थी कि राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र उसे कम से कम 1,200 टन ऑक्सीजन नियमित मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा