लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन की कमी : सरकार ने 20 क्रायोजेनिक टैंकरों का आयात किया, राज्यों को आवंटित

By भाषा | Updated: April 27, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्र ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 10 मीट्रिक टन और 20 मीट्रिक टन क्षमता के 20 क्रायोजेनिक टैंकरों का आयात किया है और ऑक्सीजन टैंकरों की कमी से निपटने के लिए इसे राज्यों को आवंटित किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न राज्यों में उत्पादन संयंत्रों से तरलीकृत चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) का उत्पादन एक सतत प्रक्रिया है और एलएमओ को उपलब्ध कराने में देश के पूर्वी हिस्से से अन्य हिस्सों में चिकित्सीय ऑक्सीजन के परिवहन में क्रायोजेनिक टैंकरों की कमी बाधा बन रही है। ऑक्सीजन परिवहन के लिए 20 मीट्रिक टन और 10 मीट्रिक टन क्षमता के 20 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात किया गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अधिकार प्राप्त समूह-दो के मार्गदर्शन में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के साथ विचार-विमर्श कर इन कंटेनरों को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली में आपूर्ति के लिए आवंटित किया है।

भारत फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है और कोविड-19 के मामले बढ़ने से कई राज्यों में चिकित्सीय ऑक्सीजन और बेड की कमी हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे