लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान में ऑक्सीजन सिलेंडर, जरूरी दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित

By भाषा | Updated: April 22, 2021 13:33 IST

Open in App

जयपुर, 22 अप्रैल राजस्‍थान सरकार ने राज्‍य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित की है।

चिकित्सा व स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बृहस्‍पतिवार बताया कि चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के निर्देश पर कोरोना संक्रमित मरीजों और उपभोक्ताओं के लिए निजी चिकित्सालयों, दवा स्टॉकिस्ट, विक्रेता के स्तर पर रेमडेसिविर, टोसिलिजुमैब इंजेक्शन, फैवीपिरावीर टैबलेट्स और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के वास्ते चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

यह टीम जयपुर स्थित निजी चिकित्सालयों व दवा स्टॉकिस्ट, दुकानों का निरीक्षण कर जरूरी औषधियों की आपूर्ति, विक्रय की गहनता से जॉच कर प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट औषधि नियंत्रण संगठन, मुख्यालय को देगी तथा अनियमित्ताओं के क्रम में अगवत करवाते हुये नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

यह टीम औषधियों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी के संबंध में प्राप्त शिकायतों के क्रम में नियमानुसार कार्रवाई कर रिपोर्ट देगी।

जयपुर पुलिस ने बुधवार को रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल