लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन विवाद: केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा का जंतर मंतर पर धरना

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने सोमवार को यहां जंतर मंतर पर धरना देकर इस आरोप को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान उनकी सरकार द्वारा शहर की ऑक्सीजन जरूरतों को “बढ़ाकर” बताया गया।

सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि केजरीवाल को ‘‘आपराधिक लापरवाही के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय की एक समिति की अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि केजरीवाल सरकार ने असल जरूरत से चार गुणा ज्यादा ऑक्सीजन की मांग की जिससे अन्य राज्यों में ऑक्सीजन की कमी हुई और कोविड मरीजों की मौत हुई। इसके लिए केजरीवाल स्वयं जिम्मेदार हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।’’

दिल्ली भाजपा प्रमुख ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज होने तक पार्टी आंदोलन जारी रखेगी।

नयी दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वायरस की दूसरी लहर से निपटने में अपनी सरकार की ‘‘नाकामी को छिपाने’’ के लिए ऑक्सीजन की कमी का ‘‘झूठा’’ मुद्दा बनाया।

शुक्रवार को अंतरिम रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद भाजपा ने दिल्ली सरकार पर "आपराधिक लापरवाही" का आरोप लगाया है जबकि आप नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ‘‘फर्जी’’ रिपोर्ट भाजपा कार्यालय में तैयार की गई।

भाजपा के उत्तरपूर्व दिल्ली के सांसद और पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व प्रमुख मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल इसे हल करने की कोशिश करने के बजाय महामारी की स्थिति को ‘‘बढ़ाने’’ में व्यस्त थे।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी ऑक्सीजन की कमी का बहाना बनाकर दहशत और भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे थे और इससे लोगों की जान चली गई।’’

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि ‘‘विडंबना’’ यह है कि दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली, जिसे केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने दुनिया में सबसे अच्छा होने का दावा किया था, दवाओं और ऑक्सीजन की कमी के कारण ‘‘ध्वस्त हो गई।’’

विरोध प्रदर्शन में ओ पी शर्मा, विजेंद्र गुप्ता और अजय महावर सहित पार्टी के कई विधायक और दिल्ली भाजपा के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए।

अप्रैल-मई में दूसरी लहर के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत का ऑडिट करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित उप-समूह की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की खपत को ‘‘बढ़ाकर’’ बताया और 289 मीट्रिक टन की आवश्यकता से चार गुना अधिक 1,140 मीट्रिक टन की जरूरत होने का दावा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं