लाइव न्यूज़ :

पांच लीटर प्रति मिनट से कम क्षमता वाले ऑक्सीजन सांद्रक कोविड रोगियों के लिहाज से कारगर नहीं: परामर्श

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने एक परामर्श में कहा है कि पांच लीटर प्रति मिनट से कम क्षमता वाले ऑक्सीजन सांद्रक (कंसन्ट्रेटर) घरों में रह रहे कोविड-19 रोगियों के लिए ‘‘उपयुक्त नहीं’’ हैं और इनका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उसने यह भी कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच विक्रेताओं को ‘‘भ्रामक लेबल’’ के साथ इस तरह के उपकरणों पर जोर नहीं देना चाहिए।

सीडीएससीओ ने कहा कि यह परामर्श कोविड-19 मामलों के प्रबंधन खासकर घर में रह रहे रोगियों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक के न्यूनतम मानक के बारे में लोगों को सूचित करने के लिए जारी किया गया है।

परामर्श में कहा गया कि वर्तमान में बाजार में उपलब्ध ऑक्सीजन सांद्रकों के विभिन्न मॉडल में ऑक्सीजन के निरंतर प्रवाह की अलग-अलग क्षमता (1 से 10 लीटर/प्रति मिनट) है और इन उपकरणों में ऑक्सीजन सांद्रता भी भिन्न है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बार-बार यह बताया है कि पांच लीटर प्रति मिनट या अधिक क्षमता वाले ऑक्सीजन सांद्रक जो 90 फीसदी या अधिक सांद्रता वाली ऑक्सीजन देते हैं वे कोविड केयर केंद्रों में रह रहे मरीजों, घरों में रह रहे मरीजों के लिहाज से उपयुक्त हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी ऑक्सीजन सांद्रकों के लिए ये नियम निर्धारित किए हैं।

परामर्श में कहा गया, ‘‘बहुत से लोगों को ऑक्सीजन सांद्रकों के न्यूनतम मानकों की जानकारी नहीं है ऐसे में हो सकता है कि वे ऐसे सांद्रकों का इस्तेमाल कर रहे हों जो कोविड मामले के प्रबंधन के लिहाज से उपयुक्त न हों। यह परामर्श लोगों को इस बारे में सूचित करने के लिए जारी किया गया है कि कोविड-19 के प्रबंधन के लिए खासकर घर में रह रहे मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक के न्यूनतम मानक क्या हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू