लाइव न्यूज़ :

विदेशी सहायता के रूप में मिले ऑक्सीजन सांद्रक सीमा शुल्क विभाग के पास नहीं हैं रुके: केंद्र

By भाषा | Updated: May 6, 2021 14:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि विदेश से सहायता के रूप में मिला कोई भी ऑक्सीजन सांद्रक किसी भी आयात बंदरगाह पर सीमा शुल्क अधिकारियों के पास अटका हुआ नहीं है और उन्हें तेजी से मंजूरी दी जा रही है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ अपनी सामूहिक लड़ाई में मदद के लिए वैश्विक सहायता के तौर पर तीन हजार ऑक्सीजन सांद्रक मिले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि चीन ने 1000 ऑक्सीजन सांद्रक भेजे हैं, आयरलैंड ने 700, ब्रिटेन ने 669, मॉरीशस ने 200, उज़्बेकिस्तान ने 151, ताइवान ने 150, रोमानिया ने 80, थाइलैंड ने 30 और रूस ने 20 ऑक्सजीन सांद्रक भेजे हैं।

कुछ खबरों में दावा किया गया है कि ऑक्सीजन सांद्रक सीमाशुल्क विभाग के गोदामों में मंजूरी नहीं मिलने की वजह से पड़े हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा, “ खबर पूरी तरह से गलत है, तथ्यों पर आधारित नहीं है और बिना किसी अधार की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सीमाशुल्क विभाग के पास ऐसा कुछ रूका हुआ नहीं है। भारतीय सीमा शुल्क विदेश से आने वाली सभी खेपों को तेजी से मंजूरी दे रहा है और किसी भी आयात बंदरगाह में इस तरह का कुछ रूका हुआ नहीं है।”

बयान में कहा गया है कि ऑक्सीजन सांद्रकों को या तो तृतीयक देखभाल संस्थानों में दिया गया है या फिर आपूर्ति के लिए भेज दिया गया है। राहत सामग्री को सड़क और हवाई मार्ग से भेजा गया है।

उसमें बताया गया है कि कोई भी ऑक्सीजन सांद्रक सीमाशुल्क विभाग के गोदाम में पड़ा हुआ नहीं है और यह स्पष्ट है।

इस बाबत तीन मई को वित्त मंत्रालय ने भी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सफाई दी थी और कहा था कि सीमा शुल्क विभाग के गोदामों में कोई ऑक्सीजन सांद्रक नहीं पड़ा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल