लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन सांद्रक मामला : ‘खान चाचा’ के मालिक नवनीत कालरा को नहीं मिली गिरफ्तारी से राहत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली की एक अदालत ने ऑक्सीजन सांद्रक की कथित जमाखोरी और कालाबाजारी से जुड़े एक मामले में व्यावसायी नवनीत कालरा को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से मंगलवार को दूसरी बार इंकार कर दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुमित दास ने कालरा की अग्रिम जमानत याचिका भी जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश कर दी, अब वहां तय होगा कि बुधवार को अर्जी पर किस अदालत में सुनवाई होगी।

न्यायाधीश ने टिप्पणी की, ‘‘जिला जज, दक्षिण पूर्व के समक्ष कल सुबह 10 बजे जमानत अर्जी पेश की जाएगी, वे उसे संबंधित अदालत को भेजेंगे। आरोपी को फिलहाल कोई अंतरिम राहत या छूट नहीं है।’’

खान मार्केट स्थित ‘खान चाचा’ सहित कालरा के कई हाई-प्रोफाइल रेस्तरां से जब्त किए गए ऑक्सीजन सांद्रकों के मामले में व्यावसायी द्वारा दी गयी अग्रिम जमानत अर्जी के अधिकार क्षेत्र को लेकर अदालत में आज सुनवाई हो रही थी।

सुनवाई के दौरान लोक अभियोजक (सरकारी वकील) अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि चूंकि मामला प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपराध शाखा को हस्तांतरित किया गया है, ऐसे में इसपर सुनवाई अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

श्रीवास्तव ने न्यायाधीश को बताया, ‘‘सात मई को, अदालत के पास अधिकार था, लेकिन चूंकि अब मामला हस्तांरित हो गया है, ऐसे में अदालत का अधिकार क्षेत्र भी समाप्त हो गया है।’’

लेकिन आरोपी के वकील विनीत मल्होत्रा ने अदालत को बताया कि सात मई को प्राथमिकी लोधी रोड थाने में दर्ज हुई थी, इसलिए हस्तांतरण के बावजूद यह अदालत के अधिकार क्षेत्र में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल